Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पंजाब सरकार 2 सिख युवकों के हत्यारों को दंडित करने में नाकाम : केजरीवाल

Published

on

Loading

 नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब में तीन साल पहले गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में मारे गए दो सिखों के हत्यारों को दंडित करने में नाकाम रहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब सरकार की आलोचना की। कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह फरीदकोट में अक्टूबर 2015 में पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे।

हत्या के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पंजाब सरकार की उनके हत्यारों को दंडित करने में नाकाम रहने की आलोचना की।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “मैं कृष्ण भगवान सिंह और गुरुजीत सिंह के परिवारों के लिए शोक व्यक्त करता हूं। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार गुरु ग्रंथ साहिबजी को अपवित्र करने वालों और दो निर्दोषों के हत्यारों को दंडित करने में बुरी तरह विफल रही है।”

पुलिस ने बेहबल कलां में गोलीबारी के सिलसिले में हत्या और हत्या के आरोप में अपने अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस साल सितंबर में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending