Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पवन सिंह की ‘छलकत हमरो’ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Published

on

Loading

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शामिल पवन सिंह ने अब गायकी के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है। उनके द्वारा फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के लिए गाए गए गाने ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

इस गीत को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 20 करोड़ पार कर गई है। कहा जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म इतिहास का यह पहला मौका है जब किसी गाने को यूट्यूब में इतने दर्शक मिले हैं।

इस गाने में पवन सिंह का साथ गायिका प्रियंका सिंह ने दिया है। इस गीत को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीतकार आजाद सिंह ने इसे लिखा है।

इस अनोखे रिकॉर्ड से प्रसन्न पवन ने मंगलवार को कहा, “श्रोता हमारे भगवान हैं, मैं आज जो भी हूं अपने श्रोताओ के आशीर्वाद से हूं।”

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी मानी जाता है। पवन सिंह के पीआरओ सोनू निगम ने बताया कि उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमे ‘राजा’, ‘लोहा पहलवान’, ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ और ‘शेर सिंह’ प्रमुख हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending