Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में हल्की बदली छाई

Published

on

Loading

भोपाल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य कई हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की बदली छाई है और उमस व गर्मी का असर बढ़ गया है। राज्य के मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। तेज धूप चुभन पैदा करने वाली है। वहीं, बादलों की मौजूदगी से उमस बढ़ जाती है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव ने तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.3 डिग्री, ग्वालियर का 18.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending