Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मोदी ने हरियाणा में सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया

Published

on

Loading

रोहतक (हरियाणा), 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में जाट समुदाय के प्रसिद्ध किसान नेता सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। सर छोटूराम की 64 फुट की प्रतिमा दिल्ली से करीब 65 किलोमीटर दूर सांपला कस्बे में स्थापित की गई है। सर छोटूराम आजादी से पहले के एक जाने-माने नेता थे।

समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शिरकत की।

हरियाणा के जाट नेता केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह और सर छोटूराम के पोते भी इस समारोह में मौजूद रहे।

मोदी ने छोटूराम को समर्पित संग्रहालय का भी दौरा किया। इसमें किसान नेता से संबंधित तस्वीरों का संग्रह है और उनसे जुड़ी वस्तुएं रखी हुई हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending