Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूथ ओलम्पिक खेलों में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। रविवार देर रात ब्यूनस आयर्स में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से हराया।

भारतीय अंडर-18 टीम ने लालरेमसियामी की ओर से चौथे मिनट में किए गए गोल को दम पर खाता खोला। इसके अगले ही मिनट में कप्तान सलीमा तेते ने गोल किया और टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

इस बीच आस्ट्रिया की सबरीना हर्बी ने 13वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर भारत के खिलाफ 1-2 किया लेकिम मुमताज खान ने 16वें मिनट में गोल कर एक बार फिर भारतीय टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

मुमताज की ओर से हुए गोल के बाद अगले ही मिनट में लालरेमसियामी ने एक बार फिर 17वें मिनट में भारतीय टीम के लिए गोल कर उसे 4-1 से आगे कर दिया।

लॉरा केर्न ने आस्ट्रिया के लिए 20वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-4 किया। इसके बाद दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपने अच्छे डिफेंस से ऑस्ट्रिया को गोल का मौका नहीं दिया और अंत में 4-2 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला उरुग्वे से होगा।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending