Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अमेरिका, सहयोगी देशों ने रूस पर साइबर हमले का आरोप लगाया

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)|अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस की खुफिया एजेंसी पर साइबर हमले करने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि रूस ने ओलम्पिक के शीर्ष खिलाड़ियों, एंटी डोपिंग एजेंसी और परमाणु कंपनी को निशाना बनाकर साइबर हमला किया।

अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को रूस की जीआरयू सैन्य खुफिया एजेंसी के सात एजेंटों पर साइबर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जीआरयू पर यह भी आरोप है कि उसने अप्रैल में रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली संस्था के रिकॉर्ड में घुसपैठ की।

रूस के इन सात में से तीन एजेंटों पर 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित हस्तक्षेप का आरोप भी है।

इससे कुछ देर पहले ही नीदरलैंड सरकार ने भी रूस पर हैकिंग का आरोप लगाया. रूस की खुफिया एजेंसियो ने रूस को द हेग में रासायनिक परमाणु एजेंसी की हैंकिंग करते रंगे हाथों पकड़ा भी है।

ब्रिटेन सरकार ने जीआरयू पर सााइबर हमले करने का आरोप लगाया है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरिया जाखारोवा ने ब्रिटेन के आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें भ्रामक बताया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending