IANS News
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ताजमहल की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध
आगरा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने रविवार को यहां 17वीं सदी के मुगल स्मारक ताजमहल में करीब 30 मिनट का समय गुजारा और इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध दिखे। वह अपनी पत्नी और आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे थे।
राष्ट्रपति ने करीब 30 मिनट का वक्त ताजमहल में गुजारा और स्मारक की बनावट में अपनी रुचि प्रकट की। हाल में हुई बारिश के बाद से ताज चमकीला दिखाई दे रहा था। पीछे की तरफ बह रही यमुना नदी इसे और मनोहर बना रही थी।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और आगरा के महापौर नवीन जैन ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे पर प्रतिनिधिमंडल के लिए मयूर और होली नृत्य समेत 15 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
राष्ट्रपति बाद में वापस नई दिल्ली लौट आए। मिर्जियोयेव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म1 day ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
प्रादेशिक3 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल3 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
नेशनल3 days ago
पांच भाषाओं को मिलेगा शास्त्रीय भाषा का दर्जा, पीएम मोदी ने जताई खुशी
-
नेशनल3 days ago
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया
-
नेशनल3 days ago
PM इंटर्नशिप योजना लॉन्च, कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? मिलेंगे हर माह 5000 रुपए
-
मनोरंजन3 days ago
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी