Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : बापू की 150वीं जयंती पर 150 कैदियों की होगी रिहाई

Published

on

Loading

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार 150 कैदियों को रिहा करेगी। हालांकि, यह रिहाई पांच अक्टूबर को होगी। अधिकारियों के मुताबिक, केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानक पूरे करने वाले कैदियों के नाम तय हो गए हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दरअसल, केन्द्र सरकार ने गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर देश की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई के संदर्भ में एक सर्कुलर जारी किया था।

इसी क्रम में शासन के निर्देश पर आईजी जेल चन्द्र प्रकाश ने जेलों से रिहाई के मानक पूरा करने वाले कैदियों का ब्यौरा मांगा था।

अपर महानिरीक्षक जेल शरद कुमार के मुताबिक 150 कैदियों को गांधी जयंती पर छोड़ा जा रहा है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। रिहाई के पात्र वे कैदी हैं, जो अपनी सजा अवधि का 66 फीसदी हिस्सा भुगत चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पुरुष कैदी व 55 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिला कैदी पात्र हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending