Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर के पत्थरबाजों की कमर तोडऩे के लिए भेजी गईं प्लास्टिक की गोलियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कश्मीर के पत्थरबाजों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक की गोलियों का इस्तेमाल होगा। सीआरपीएफ ने घाटी में सडक़ों पर होने वाले प्रदर्शनों से निपटने के लिए नई विकसित प्लास्टिक की 21 हजार गोलियां भेजी हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलियां पैलट गन के मुकाबले कम घातक हैं।

कश्मीरी अलगाववादियों और पत्थरबाजों पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र तक हंगामा हो चुका है। इससे बचने के लिए सरकार ने अब पैलेट गन की जगह प्लास्टिक बुलेट्स का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया कि पैलेट गन के इस्तेमाल से बहुत ज्यादा चोट लगती है।

इन प्लास्टिक बुलेट्स को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विकसित किया और पुणे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग की है। सीआरपीएफ के महानिदेशक आर. आर. भटनागर ने कहा, ‘परीक्षणों में पता चला है कि ये प्लास्टिक की गोलियां कम घातक हैं। इससे भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयुक्त पैलेट गनों और अन्य गैर घातक हथियारों पर हमारी निर्भरता कम होगी।’

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से लडऩे तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात सीआरपीएफ ने प्लास्टिक की गोलियों का ऑर्डर दिया था ताकि जवान धातु से बनी घातक गोलियों की जगह नई प्लास्टिक गोलियां अपने पास रख सकें।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending