Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गृहयुद्ध के कगार पर है यमन: संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

सना| यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जमाल बेनोमर ने चेतावनी दी है कि देश संभवत: गृह युद्ध के कगार पर है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के लिए उन्होंने सभी पक्षों को जवाबदेह होने का आरोप लगाया। अल जजीरा के मुताबिक, यमन पूरी तरह अराजकता की तरफ बढ़ता चला जा रहा है, क्योंकि उत्तर का सशस्त्र शिया ने सितंबर महीने में राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और केंद्र सरकार को दरकिनार कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गुरुवार को संबोधित करते हुए बेनोमार ने कहा, “यमन एक चौराहे पर खड़ा है। देश या तो गृह युद्ध में फंस जाएगा और स्थिति बिगड़ जाएगी या राजनीतिक परिवर्तन काम करेगा।”

बेनोमार के बयान के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने परिषद के सामने एक चेतावनी जारी की जिसमें कहा गया है, “यमन हमारी आंखों के सामने तबाह हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खड़े होकर तमाशा नहीं देख सकता।” बेनोमार ने यह भी चेतावनी दी कि यमन में अस्थिरता अल-कायदा के लिए फिर से खड़ा होने की परिस्थितियां पैदा कर रही है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सना में अपने दूतावास को बंद कर दिया है। इन देशों ने सुरक्षा चिंता का हवाला दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने भारतीय मूल की लड़की पूजा बोमन के साथ सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों निकाह कर लेंगे। वैसे तो पूज कोई सेलब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की खबर सामने आई है, तब से वो चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की पूजा बोमन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जनवरी 2025 में निकाह करेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आई है कि निकाह से पहले पूजा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करेंगी। बता दें कि अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पूजा बोमन कोई सेलिब्रिटी तो नहीं हैं, लेकिन जब से उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा है तब से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

32 साल के रजा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने पूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर कर लिखा, ”यह साझा करते हुए रोमांचित हूं कि मेरी सगाई हो गई है। मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा और उसने हां कहा। जिंदगी के सफर में एक साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि रजा हसन ने 2014 में पाकिस्तान के लिए वनडे में डेब्यू किया जो इनके करियर का आखिरी ODI मुकाबला भी साबित हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया और 10 विकेट अपने नाम किए। एक साल में पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रजा हसन का करियर समाप्त हो गया और तब से वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। हसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2021 में खेला था। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण उनपर दो साल का बैन भी लग चुका है।

Continue Reading

Trending