Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 2 जवान घायल

Published

on

Loading

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया।
ये हमला उस वक्त हुआ जब एक जंगल से होकर गुजर रहे कोबरा बटालियन के जवान नक्सलियों के बिछाए प्रेशर बम के ऊपर से गुजरे। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सुकमा के एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि चिंतागुफा थाने से कोबरा 206 बटालियन के जवान गश्त के लिए रवाना हुए थे। थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नक्सलियों के बिछाए गए प्रेशर बम पर पैर पड़ते ही विस्फोट हुआ। विस्फोट में आंध्रप्रदेश निवासी आरक्षक सी.के. रेड्डी और जम्मू निवासी तिलकराज गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उधर, दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में ग्राम धुरली के निकट शुक्रवार रात नक्सलियों ने बैनर व पोस्टर लगाया और सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर डालकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। अवरोध के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शनिवार सुबह पुलिस ने सड़क से पत्थरों को हटाकर यातायात बहाल किया।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, इस ऐप से करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending