Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दयानंद सरस्वती का निधन निजी क्षति : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक ‘निजी क्षति’ बताया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, “स्वामी दयानंद सरस्वतीजी का निधन एक निजी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अनंत शांति मिले।”

उन्होंने लिखा, “मेरे विचार उन अनगिनत लोगों के साथ हैं, जिन्हें दयानंद सरस्वती जी से प्रेरणा मिली है। वह ज्ञान, आध्यात्म और सेवा का सागर थे।” दयानंद सरस्वती (87) ने बुधवार देर शाम उत्तराखंड के ऋषिकेश में नश्वर शरीर त्याग दिया। वह पिछले एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ थे। आध्यात्मिक गुरु से जुड़े लोगों के अनुसार, उन्होंने अपने शिष्यों को गंगा नदी के किनारे आखिरी सांस लेने की अपनी अंतिम इच्छा के बारे में बताया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल से आश्रम वापस ले आया गया।

मोदी इस माह की शुरुआत में अपने आध्यात्मिक गुरु से मिले थे और उनके साथ दो घंटे से अधिक समय बिताया था।

नेशनल

एग्जिट पोल के आकड़ो को देखकर बृजभूषण शरण सिंह का आया बयान- जम्मू कश्मीर में बीजेपी की सरकार बनेंगी, हरियाणा पर बोलना मना है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending