Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरियाः कट्टरपंथी आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकवादी ढेर

Published

on

Loading

लागोस| नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के मैदुगुरी सहित अन्य कस्बों में नाइजीरियाई सैनिकों की कार्रवाई में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सूत्र ने बताया कि बोरनो की राजधानी मैदुगुरी में हमला करने वाले आतंकवादियों को राज्य में तैनात सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया।

सूत्र के मुताबिक, घायल हुए कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के पास से बख्तरबंद वाहन, भारी बंदूक, मशीनगन और दूसरे खतरनाक हथियार जब्त किए गए। सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के विस्फोटकों से भरे तीन वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया।

बोरनो में कार्यरत सिन्हुआ के एक रिपोर्टर ने बताया कि कोंडुगा इलाके में नाइजीरियाई सेना ने रविवार को दो बार आतंकवादियों के हमले को नाकाम किया। रिपोर्टर ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में कुछ सैनिक शहीद हुए और कुछ घायल भी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending