Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में हवाई हमलों में 35 आतंकवादी ढेर

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में रविवार को आतंकवादियों के अड्डे पर किए गए हवाई हमले में 35 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, हवाई हमले दत्ताखेल तहसील में किए गए।

संघर्ष का इलाका पत्रकारों की पहुंच से दूर है, इसलिए हताहतों की संख्या और पहचान की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की जा सकती।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान में जून 2014 से चलाए जा रहे जर्ब-ए-अज्ब अभियान में अब तक 1,200 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।

प्रशासन ने 20 दिन के बाद शुक्रवार को इलाके से कर्फ्यू हटा दिया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending