Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बंगाल : किडनी तस्करी के लिए महिला गिरफ्तार

Published

on

Loading

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला पर एक अंतर्राज्यीय किडनी तस्करी गिरोह से संबंध होने का आरोप है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड पुलिस और हावड़ा शहर पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में चंदना गुड़िया को शनिवार रात उसके क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया। महिला हावड़ा के जागाचा की निवासी है।

उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, यह महिला किडनी तस्करी में शामिल थी। इस गिरोह में कई वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल थे। वे प्रत्यारोपण के लिए देशभर में 40-45 लाख रुपये में किडनी बेचते थे।

अधिकारी ने कहा, इस गिरोह के कुछ सदस्यों को उत्तराखंड में गिरफ्तार किए जाने के बाद हम इस महिला को दो महीने से अधिक समय से तलाश कर रहे थे। हमारे अनुमान के मुताबिक यह गिरोह लगभग 70 किडनी अवैध तरीके से बेचने में संलिप्त था।

गुड़िया को पांच दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड ले जाया गया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending