Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर ग्रेनेड हमला

Published

on

Loading

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संगीत सोम के मेरठ स्थित आवास पर बुधवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। हमलावरों ने भागते समय उनके घर पर ग्रेनेड से भी हमला किया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की तहकीकात चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रुकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

इस मामले में विधायक संगीत सोम ने कहा, मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई हुई थी, जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेख कुमार ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने हमें बताया कि घटना 12.45 बजे हुई। मौके से खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending