Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा, सपा, कांग्रेस की करनी-कथनी में बहुत फर्क : मायावती

Published

on

Loading

Mayawatiसहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को यहां भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आगरा, आजमगढ़ और इलाहाबाद के बाद सहारनपुर में अपनी चौथी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए माया ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत बड़ा फर्क है।

उप्र में राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि कांग्रेस को उप्र से सीएम कैंडिडेट ही नहीं मिला तो उन्होंने दिल्ली से बुजुर्ग महिला पर अपना दांव लगाया है। भाजपा के पास तो उम्मीदवार ही नहीं है। इस दौरान माया ने बसपा के मुख्यमंत्री पद के लिए स्वयं को दावेदार घोषित करते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में जाना पड़ा तो प्रदेश की बागडोर किसी दलित को ही सौंपी जाएगी।

जनपद के कॉसमॉस मैदान में रविवार को आयोजित अपनी ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ नामक रैली को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा, मुझे भरोसा है  कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी (सपा) का दंगा कराने का षड्यंत्र काम नहीं आएगा और प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाता हमारी पार्टी को ही चुनेगा। हमारी पार्टी जब भी सत्ता में रही है, हमने कानून-व्यवस्था को बेहद दुरुस्त रखा है। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रदेश के विकास पर फोकस किया है। मुझे भरोसा है कि जनता हमको चुनेगी, जिससे प्रदेश में विकास के अच्छे दिन आएंगे।
माया ने कहा कि बसपा सत्ता में आएगी और ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का सपना भी पूरा होगा। आपका जोश ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएगा। आजम का नाम लिए बिना मायावती ने कहा कि एक बड़बोले मंत्री ने बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं का चुप्पी साधना यह दर्शाता है कि इनके इशारे पर ही बड़बोले मंत्री ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी को राज्य एवं देश का दलित समाज किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेगा।

सपा शासनकाल पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि प्रदेश में लूट, अपहरण, हत्या, डकैती, महिलाओं का शोषण आम बात है। पूरे प्रदेश मे गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। यहां कोई दिन ऐसा नहीं होता कि किसी जिले मे किसी महिला की अस्मत से न खिलवाड़ किया गया हो।

माया ने कहा कि बसपा को छोडक़र अन्य सभी सरकारों के कार्यकाल में लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में चले गए, जबकि बसपा के कार्यकाल में दूसरे प्रदेशों में गए लोग भी लौट आए।

भाजपा और केंद्र में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे दिनों के सपने बुरे दिनों में तब्दील हो गए हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर सस्ता राशन उपलब्ध कराएंगे। लेकिन सस्ता राशन तो नहीं, केंद्र ने गैस सहित सभी चीजों के दाम बढ़ा दिए।

मायावती ने कहा, मोदीजी ने अब तक के कार्यकाल में पूजीपतियों एवं धन्ना सेठों के हित में ही काम किया है। मोदी सरकार ने पूर्व में कांग्रेस की तरह बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए, जबकि अपने परिवार का जीवन यापन कराने के लिए छोटे-मोटे काम धंधा करने वाले मध्यम वर्ग एवं किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मायावती ने कहा, मोदी जी के जनता से किए गए सभी झूठे वादों की वास्तविकता अब देश की जनता के सामने आ गई है।

कांग्रेस को दलित विरोधी पार्टी करार देते हुए मायावती ने कहा कि मनरेगा की बात करने वाली कांग्रेस ने एसी में बैठने वाले किसानों का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस का 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ करना धोखा है। उन्होंने कहा कि देश में 54 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन भ्रष्टाचार के सिवाय देश को कुछ भी नहीं मिला।

मायावती ने कहा कि शीला दीक्षित जब दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं तो वह उत्तर प्रदेश के लोगों का बेहद अपमान करती थीं। कांग्रेस सवर्ण समाज को गुमराह कर रही है। कांग्रेस की अपर कास्ट को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ उप्र में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही है, अपनी गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस सत्ता से गई।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

Published

on

Loading

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर वापस लौट रहीं आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।सूत्रों ने बताया कि जिले के तरकुलवा क्षेत्र में एक विद्यालय से परीक्षा देकर वापस जा रही आठवीं की दो छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा साईकिल छोड़कर भागने लगी जबकि साथ की एक छात्रा साईकिल समेत खेत में गिर गई।

छात्राओं के चिल्लाने पर मनचले फरार हो गए। छेड़खानी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र का मामला है, जहां दो बालिकाओं कुछ बाइक सवारों द्वारा परेशान करने,पीछा करने का मामला सामने आया है। जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं।

Continue Reading

Trending