Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के साथ पूर्वी सीमा को लेकर विवाद एक सच्चाई : चीन

Published

on

china-india-border

Loading

बीजिंग। चीन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि भारत की पूर्वी सीमा पर दोनों देशों के बीच कुछ विवाद हैं। साथ ही चीन ने सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत के साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को कहा कि यह एक सच्चाई है कि चीन और भारत के बीच दोनों देशों की पूर्वी सीमा को लेकर सीमा विवाद है।

उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा विवाद पर चीन का पक्ष सुसंगत और स्पष्ट है। सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए और सीमा को लेकर बातचीत में लगातार प्रगति लाने के लिए माहौल बनाना चाहिए। हुआ ने कहा कि चीन हमेशा से भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने को लेकर सकारात्मक रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले वर्ष सितंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान कहा था कि चीन, भारत के साथ मैत्रिपूर्ण विचार-विमर्श के जरिए जल्द से जल्द सीमा विवाद का हल निकालने के प्रति कटिबद्ध है और अंतिम समाधान निकलने तक सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास के प्रति गंभीर है। हुआ ने कहा, “दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का हल जल्द से जल्द निकलाना भारत और चीन सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी है तथा दोनों देशों के नगरिकों की साझा इच्छा है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षो में दोनों देशों ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने भारतीय मूल की लड़की पूजा बोमन के साथ सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों निकाह कर लेंगे। वैसे तो पूज कोई सेलब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की खबर सामने आई है, तब से वो चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की पूजा बोमन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जनवरी 2025 में निकाह करेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आई है कि निकाह से पहले पूजा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करेंगी। बता दें कि अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पूजा बोमन कोई सेलिब्रिटी तो नहीं हैं, लेकिन जब से उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा है तब से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

32 साल के रजा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने पूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर कर लिखा, ”यह साझा करते हुए रोमांचित हूं कि मेरी सगाई हो गई है। मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा और उसने हां कहा। जिंदगी के सफर में एक साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि रजा हसन ने 2014 में पाकिस्तान के लिए वनडे में डेब्यू किया जो इनके करियर का आखिरी ODI मुकाबला भी साबित हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया और 10 विकेट अपने नाम किए। एक साल में पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रजा हसन का करियर समाप्त हो गया और तब से वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। हसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2021 में खेला था। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण उनपर दो साल का बैन भी लग चुका है।

Continue Reading

Trending