Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भूमि अधिग्रहण में नहीं है कोई समस्या : गडकरी

Published

on

Loading

पणजी। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि जमीन का अधिग्रहण कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। गडकरी मैरीटाइम स्टेट्स डेवलपमेंट कौंसिल की बैठक की अध्यक्षता करने गोवा आए हुए थे। उन्होंने कहा कि चूंकि भूमि अधिग्रहण समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए राज्य सरकारें राजग के भूमि अधिग्रहण विधेयक के प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए अपने खुद के नियम बना सकती हैं।

राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिली है। गडकरी ने इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया। गडकरी ने कहा, “भूमि अधिग्रहण में कोई दिक्कत नहीं है। यह समवर्ती सूची का विषय है। अपने राज्यों का विकास चाहने वाली सरकारें भूमि अधिग्रहण विधेयक के प्रस्तावों के हिसाब से अपने नियम बना सकती हैं। राज्य सरकारों के पास ऐसा करने का अधिकार है।” गडकरी ने कहा, “जब मैं ग्रामीण विकास मंत्री था, उस समय मुझे कई नेताओं और मुख्यमंत्रियों की तरफ से इस भूमि अधिग्रहण विधेयक के लिए कई प्रस्ताव मिलते थे। लेकिन चूंकि संसद में इस मामले का राजनीतिकरण हो गया, इसलिए हमने तय कर लिया कि इससे जुड़ी सभी जिम्मेदारियां राज्य सरकारों को सौंप दी जाएं।”

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending