Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र : दिग्विजय को काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई

Published

on

Loading

मुरैना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। काले झंडे दिखाने वालों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की सपाक्स ने निंदा की है। संसद में विधेयक लाकर एससी/एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने को लेकर सवर्ण वर्ग में नाराजगी है। उसी के चलते शनिवार को सपाक्स और अन्य सवर्ण वर्ग के लोग दिग्विजय सिंह का विरोध करने काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे।

सपाक्स की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिग्विजय सिंह को सपाक्स के लोग काले झंडे दिखा रहे थे, तभी उन प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं।

सपाक्स का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे उसके कार्यकर्ताओं की पूर्व मंत्री के बेटे पप्पू कंसाना और उसके साथियों ने पिटाई की। संगठन ने पुलिस से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करे।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending