Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में गौ मंत्रालय बनेगा : शिवराज

Published

on

Loading

छतरपुर, 30 सितंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में गौरक्षा और संवर्धन के लिए स्वतंत्र गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा की है। वर्तमान में राज्य में गौ-संवर्धन बोर्ड है, और अब इसके स्थान पर मंत्रालय होगा। तीन महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। मुख्यमंत्री ने रविवार को खजुराहो में ‘आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह’ में कहा कि प्रत्येक घर में छोटी-छोटी गौशाला बनाने की आवश्यकता है, और इससे गौ माता की सही मायनों में सेवा करने का पुरुषार्थ मिलेगा और इससे बड़ी क्रांति आ सकती है।

उन्होंने कहा, गौशाला और अभयारण्य में वृद्ध गायें आती हैं और देखभाल के अभाव में इनकी मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी गायों के समय पर इलाज सहित अन्य समुचित व्यवस्था भी कराईं जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय बनने से गौसेवा और संवर्धन के लिए तेजी से और बेहतर तरीके से कार्य हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्णोदय तीर्थ न्यास बनाने का उपक्रम ऐतिहासिक है। इसके बनने के बाद खजुराहो को स्वर्णोदय तीर्थ के रूप में नई पहचान मिलेगी।

वित्तमंत्री जयंत मलैया ने राज्य शासन द्वारा जैन तीर्थो के विकास और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं को ‘आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान’ से सम्मानित किया।

आचार्य विद्यासागर ने अपने प्रवचन में कहा कि इस पावन भूमि से अनेक तपस्वी और साधक साधना कर अपने चिन्ह छोड़कर गए हैं, उनके पद चिह्नों पर चलने से प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना सभी करते हैं, पर आवश्यकता इस बात की है कि शासन-प्रशासन उसी तरह का होना भी जरूरी है। आचार्यश्री ने जनहितैषी कार्यो के लिए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending