Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महाराष्ट्र पुलिस ने किसानों पर बर्बरता की : अभाकिस

Published

on

Loading

सोलापुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| अखिल भारतीय किसान सभा (अभाकिस) ने शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस पर किसानों पर लाठी बरसाने का आरोप लगाया। किसान संगठन ने कहा कि रत्नागिरि-नागपुर राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए सांगली से सोलापुर तक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। सोलापुर पुलिस ने हालांकि आरोप को खारिज किया है।

अभाकिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा कि दोनों जिलों के 2,000 से अधिक किसान सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख से मिलने के लिए तीन दिनों से अधिक समय तक 180 किलोमीटर की यात्रा करके आए थे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “पुलिस ने शहर में किसानों पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं।”

उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रस्तावित राजमार्ग के लिए किसानों से जबरदस्ती उनकी जमीन छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि परियोजना के लिए काम पहले ही शुरू हो चुका है।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हन्नान मोल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को जल्द बातचीत के लिए नहीं बुलाया जाएगा तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा और इसके परिणाम के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending