Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिला हॉकी : राष्ट्रीय शिविर के लिए 48 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| हॉकी इंडिया (एचआई) ने रविवार को अगले माह से बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए 48 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। एचआई ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। यह राष्ट्रीय शिविर 27 अक्टूबर को समाप्त होगा।

इस शिविर में अर्जुन पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं खिलाड़ी और दिग्गज गोलकीपर सविता भी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें हाल ही में हुए एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली महिला टीम की खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस शिविर में भारतीय टीम का लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना होगा। इसके अलावा, इसमें आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए बेहतर टीम की खोज पर ध्यान केंद्रित होगा।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, हम शिविर में हर खिलाड़ी को करीब से देखेंगे और इनमें प्रतिस्पर्धा को भी देखेंगे। हम यह भी देखेंगे कि शिविर में शामिल युवा खिलाड़ी किस प्रकार अपना सामंजस्य बैठा पाती हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

भारतीय टीम :

गोलकीपर :- सविता, राजानी एतिमार्पु, स्वाति, चंचल, सोनल मिंज, जसप्रीत कौर

डिफेंडर :- दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, सुमन देवी, दीपिका, नीलू दाडिया, महिमा चौधरी, कनिका राज, मनमीत कौर, एस.पी. क्रुतिका, निशा

मिडफील्डर :- निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, मनप्रीत कौर, ज्योति, मैत्री रामवाला, अनुजा सिंह, एच.आर. अंजलि, श्यामा तिड़गम, सोनिका, पूजा यादव, करिश्मा यादव

फारवर्ड :- रानी, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, रजविंदर कौर, वंदना कटारिया, अनुपा बार्ला, प्रियंका वानखेड़े, प्रीति दुबे, रीना खोकर, सिद्धी सिंह, लीलावति जया, सौंदर्या येंडेला और बिराजानी एक्का।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending