Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुरली देवड़ा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक 

Published

on

Loading

मुंबई| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘जोशीले स्वभाव’ का नेता करार दिया। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने बताया कि देवड़ा ने तड़के करीब 3.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं, जिनमें से एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा हैं।

देवड़ा के निधन पर शोक जताते हुए मोदी ने एक संदेश में कहा, “एक समर्पित नेता, मुरली देवड़ा के जोशीले स्वभाव ने उन्हें पार्टी से इतर लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं मिलिंद देवड़ा और देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने रविवार को देवड़ा परिवार से फोन पर बात कर मुरली देवड़ा का हालचाल पूछा था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोमवार को उनके निधन की सूचना मिली।

मुरली देवड़ा वर्ष 1977-78 में मुंबई के मेयर रहे थे। बाद में वह दो दशक तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मुंबई दक्षिणी सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह केंद्र में पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री थे। उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी संभाला था।

देवड़ा का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दक्षिण मुंबई में मुंबई रीजन कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के दफ्तर में रखा जाएगा। शाम चार बजे शहर के चदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

देवड़ा गांधी परिवार के समर्थकों में से रहे। अमेरिका समर्थक नीति के पैरोकार मुरली देवड़ा अर्थशास्त्र से स्नातक थे। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। देशभर में शीर्ष राजनीतिक नेताओं, व्यवसायियों, सिनेमाकर्मियों तथा मीडियाकर्मियों से उनके व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छे थे।

नेशनल

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

तेलंगाना। तेलंगाना के मेडक जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां काला जादू करने के शक में एक महिला को आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मौके पर काफी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इस अमानवीय कृत्य को रोकने की जहमत नहीं उठाई।

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात रामायमपेट मंडल के कटरियाल गांव में महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे आग लगा दी। महिला का नाम डी मुत्तवा बताया जा रहा है। घटना के दौरान डर की वजह से पीड़ित महिला का बेटा और बहू अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और आग बुझाई। हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने महिला के शव को रामायमपेट अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि हमले में 6 लोग शामिल थे। आरोपी का एक रिश्तेदार बीमार हो गया था और उन्होंने इसके लिए मुत्तवा को जिम्मेदार मानते हुए हमला कर दिया।

Continue Reading

Trending