IANS News
मैन बुकर प्राइज की 6 लोगों की सूची में चार महिलाएं शामिल
लंदन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| उपन्यास के लिए मैन बुकर प्राइज-2018 की गुरुवार को घोषित छह लेखकों की सूची में चार महिलाएं शामिल हैं।
बुकर प्राइज के लिए घोषित इस सूची में एन्ना बर्न्स, एसी एड्यूग्यान, डेजी जॉनसन, रचेल कुशनर, रिचर्ड पावर्स और रॉबिन रॉबर्स्टन को शामिल किया गया है। प्राइज के प्रायोजक मैन ग्रुप के दफ्तर में एक प्रेसवार्ता के दौरान जजों के प्रमुख क्वामी एंथोनी अप्पिया ने इस सूची की घोषणा की।
उन्होंने कहा, अंतिम सूची में शामिल हमारे सभी छह लेखकों की रचना शैली अद्भुत हैं। इनमें से हरेक में भाषा प्रमुख हैं। अन्य मामलों में भी इनकी विविधता और विषयों की बहुतायत और देश-काल की चर्चा उल्लेखनीय हैं।
सूची में चार महिलाएं और दो पुरुषों को शामिल किया गया है।
मैन बुकर प्राइज के लिए अंग्रेजी में लिखने वाले किसी भी देश के लेखक को शामिल किया जाता है जिनकी रचना यूके और आयरलैंड में प्रकाशित हुई हों। बुकर प्राइज-2018 के विजेता की घोषणा 16 अक्टूबर को लंदन के गिल्डहॉल में की जाएगी।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑफ़बीट3 days ago
Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागी 200 मिसाइलें, बाइडेन ने दी नतीजा भुगतने की धमकी
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल जल्द ही खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, एक-दो दिन में नए घर में होंगे शिफ्ट
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
प्रादेशिक3 days ago
प्रशांत किशोर पटना के वेटनरी कॉलेज में अपनी पार्टी जन सुराज को करेंगे लॉन्च, एक करोड़ सदस्यों के साथ होगा पार्टी का गठन
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट