IANS News
मोदीफोबिया से जूझ रहे हैं कांग्रेस व विपक्षी : अमित शाह
पुरी, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस और ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मोदीफोबिया हो गया है।
शाह ने यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर ‘मेक इन इंडिया’ में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और बीजेडी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां ‘ब्रेक इन इंडिया’ में व्यस्त हैं। मोदी जी कहते हैं गरीबी हटाओ और विपक्षी कहते हैं मोदी हटाओ। ऐसा लग रहा है कि विपक्षी पार्टियों को मोदीफोबिया हो गया है।
शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का कोई एजेंडा नहीं है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि बीजेडी ने 18 साल के कुशासन के बाद राज्य की सत्ता में बने रहने के सभी अधिकार खो दिए हैं।
उन्होंने कहा, जिस तरह से राज्य सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान काम किया है, उसके कारण उसे आगे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
शाह ने पार्टी की कार्यकर्ताओं से कहा कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की होगी।
उन्होंने कहा, ओडिशा की मांओं और बहनों के आशीर्वाद से भाजपा 2019 चुनावों के बाद राज्य में अगली सरकार बनाएगी। भाजपा से राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैं लोगों से समर्थन मांग रहा हूं।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में जनता के प्रतिनिधि नहीं बल्कि नौकरशाह शासन कर रहे हैं।
शाह ने कहा, पिछले चार वर्षो में राज्य को केंद्र सरकार द्वारा 4.5 लाख करोड़ की राशि आवंटित की गई लेकिन यह धन जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचा। अधिकारियों न इस फंड को हड़प लिया।
राज्य सरकार पर आयुष्मान भारत योजना को लागू न करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा, नवीन बाबू को राज्य के लोगों की नहीं, केवल अपनी कुर्सी की चिंता है।
शाह ने राज्य सरकार को पिछले तीन वर्षो में भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं की मौत के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
प्रादेशिक1 day ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
हिजबुल्लाह को एक और झटका, इजरायली हमले में नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर की मौत
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया
-
नेशनल1 day ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग