Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक खेलों के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| गूगल ने अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में शनिवार से शुरू होने जा रहे यूथ ओलम्पिक खेलों के सम्मान में डूडल बनाया है। इन खेलों में लगभग 200 देशों के करीब 4000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 18 अक्टूबर तक चलने वाले यूथ ओलम्पिक खेलों में अलग-अलग वर्गो के 15 से 18 साल तक उम्र के एथलीट हिस्सा लेंगे। ओलम्पिक के इतिहास में यह पहली बार होगा जब 4000 प्रतिभागियों में पुरुष और महिलाओं की संख्या बराबर होगी। ये खिलाड़ी 32 खेलों में भाग लेंगे।

गूगल के डूडल में एक चिड़िया दिख रही है जो अलग-अलग तरह खेलों जैसे भारोत्तोलक, साइक्लिंग, तैराकी, जिमनास्ट में हाथ आजमाते नजर आ रही है।

यूथ ओलम्पिक खेलों में भारत के 47 युवा खिलाड़ी 13 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें मनु भाकर और मेहुली घोष भी शामिल हैं।

यूथ ओलम्पिक खेलों में इस बार ब्रेकडांसिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, रोलर स्पोर्ट्स, कराटे, बीएमएक्स फ्रीस्टाइल, काइटबोर्डिग, बीच हैंडबॉल, फुटसाल और एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक जैसे कई नए खेल शामिल होंगे।

ऐसा पहली बार होगा जब यूथ ओलम्पिक खेलों का आयोजन एशिया से बाहर हो रहा है और साथ ही पहली बार किसी युवा खेल का आयोजन यूरेएशिया से बाहर होने जा रहा है। इससे पहले के दो ग्रीष्मकालीन युवा ओलम्पिक खेल सिंगापुर (2010) और नाजिंग, चीन (2014) में हुए थे।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending