Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

रेवाड़ी दुष्कर्म : मुख्य आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)| हरियाणा की एक अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दो मुख्य आरोपियों पंकज व मनीष को गिरफ्तार किया था।

दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से 11 दिनों तक फरार रहे। इन्हें महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किया गया।

कनीना की अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पंकज भारतीय सेना में जवान है।

19 वर्षीया सीबीएसई टॉपर के साथ 12 सिंतबर को कोचिंग जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था।

इससे पहले एसआईटी ने तीसरे आरोपी नीशू और दो अन्य शख्स को गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों में एक ट्यूबवेल का मालिक दीनदयाल है, जहां महेंद्रगढ़ में इस घटना को अंजाम दिया गया जबकि दूसरा शख्स संजीव कुमार है।

इन दोनों ने अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं किया था।

पुलिस ने इससे पहले फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। सभी आरोपी कनीना गांव के रहने वाले हैं।

पीड़िता ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने और उसके परिजनों ने शुरू में पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पेय पदार्थ पिलाया था। इसके बाद आरोपियों ने खेत में एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के पास एक बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए थे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending