Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सपा पार्षद बंटू यादव ने दम तोड़ा, पुलिस तैनात

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पहली नवंबर को बदमाशों की गोली से घायल सपा पार्षद अतुल यादव यहां के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे, जिन्हें शनिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बवाल की आशंका के मद्देनजर हजरतगंज के नरही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हजरतगंज के नरही इलाके में बदमाशों ने सात दिन पहले पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव (40) को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। गोली लगने के बाद उनका ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषति कर दिया।

पार्षद बंटू एक बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक संवेदना जताने गए थे, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। घायल पार्षद को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वारदात से इलाके में रोष व सनसनी फैल गई थी। घटना के विरोध में बंटू के समर्थकों ने सड़क पर जाम भी लगाया था।

बंटू यादव को भीड़ के बीच गोली मारकर भागने वाले हिस्ट्रीशीटर शिव यादव को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचे के साथ सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ एक अन्य नामजद आरोपी को भी पकड़ा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंटू यादव पर हमले के मुख्य आरोपी शिव यादव को पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की टीम ने सोमवार शाम सआदतगंज के तोपखाना चौपटिया में उसके फूफा प्रभुदयाल के घर से गिरफ्तार किया।

पार्षद बंटू यादव व आरोपी शिव यादव के बीच 15 साल से वर्चस्व की जंग चल रही थी। दोनों हजरतगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। इलाके में अवैध निर्माण, ठेकेदारी व अन्य विवादों के चलते बंटू व शिव में तनातनी बढ़ती जा रही थी। चार महीने पहले बंटू ने साथियों की मदद से शिव की पिटाई की थी।

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending