Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वाहन चालक याद रखें 13 व 27 अक्टूबर, होने वाला है कुछ खास…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यदि आप दो या चार पहिया किसी भी तरह का वाहन चलाते हैं तो आने वाले 13 अक्टूबर की तारीख ठीक से याद कर लीजिए। यदि इससे पहले आपने अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल नहीं भरवाया तो पैदल ही घूमने को मजबूर होना पड़ सकता है। वजह यह है कि देशभर में करीब 54 हजार पेट्रोल पंप 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इस दिन पेट्रोल पंप संचालक अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अजय बंसल ने शनिवार को कहा कि अगर हमें तेल कंपनियों से उचित जवाब नहीं मिलता तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे डीलर मार्जिन्स और कमीशन को लेकर है। उन्होंने आपूर्ति में विसंगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग भी रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर तेल कंपनियों से उचित जवाब नहीं मिलता है तो 27 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र पेट्रोल डीलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष उदय लोध ने कहा कि यह निर्णय यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट की पहली बैठक में लिया गया। यह फ्रंट देशभर में पेट्रोल डीलर्स के तीन बड़े संगठनों को मिलाकर बनाया गया है।

बता दें कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) ने 16 जून को ‘नो परचेज, नो सेल’ का आह्वान किया था, जिसे दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया था। पेट्रोलियम डीलर्स के पास एक स्वतंत्र सिस्टम है जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के दामों में बदलाव को देखती है।

 

 

 

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending