Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संघ देशभक्तों का संगठन, देश निर्माण में योगदान : नाईक

Published

on

Loading

ram naikगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देशभक्तों का संगठन है। इसमें काम करने वाले लोग देशभक्त हैं। गोवा में संघ के संगठन में विभाजन की घटना अपवाद है, इसे नजरंदाज कर आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संघ ने देश निर्माण में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा की बैठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्यपाल नाईक ने कहा कि हाल के दिनों में नेताओं के एक-दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने के पीछे सिर्फ चुनावी राजनीति है। विधानसभा चुनाव तक यह चलता रहेगा। लेकिन ऐसी चर्चा करते समय व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी जो होती है उससे सबको परहेज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैचारिक तरह से जब इस पर चर्चा होगी, तो उत्तर प्रदेश के हित में जाएगा और मतदाताओं के सामने सही चित्र जाएगा कि उन्हें किसको चुनना है। मतदाता १०० प्रतिशत मतदान करें तभी सही अर्थों में लोकतंत्र सफल हो सकता है।

उत्तर प्रदेश

बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित

Published

on

Loading

बरेली। यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर जहर कोई हैरान है। बरेली की एक महिला मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने ही सिर के बाल को नोच-नोचकर खाता है। ऐसी बीमारी को समाज में जादू टोना इस सब नामों से जाना जाता है।

आइए जानते है क्या पूरा मामला

शुक्रवार बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। महिला सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। ये महिला पिछले 16 सालों से अपने बाल खा रही थी। शुक्रवार को अचानक से महिला के पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उसका वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों की टीम ने युवती के पेट से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा निकाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ अंजली सोनी, डॉ मुग्धा शर्मा, डॉ दिग्विजय सिंह, सिस्टर गीता, तनु वर्मा और भावना ने इस जटिल ऑपरेशन को किया।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 25 साल में पहली बार इस बीमारी का मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस जटिल ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब युवती सही सलामत है।

Continue Reading

Trending