Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सरकार 100 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं की पहचान करेगी

Published

on

influential-global-indian-women

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्रालय ने देशभर से 100 महिलाओं की पहचान के लिए फेसबुक के साथ करार किया है। देशभर से उन 100 महिलाओं की पहचान की जाएगी, जिन्होंने अपने समुदाय में अमिट छाप छोड़ी है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई। इन महिलाओं को मंत्रालय के फेसबुक पृष्ठ द्वारा नामित किया जाएगा, जिन नामों की अधिकतम सिफारिशें की जाएंगी, उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। निर्णायक समिति के समक्ष रखे गए इन नामों में से 100 महिलाओं का चुनाव किया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू होगा।

डब्ल्यूसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “डब्ल्यूसीडी मंत्री मेनका गांधी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली से इस अभियान को समर्थन देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन लोगों को भी नामित करने को कहा है, जिन्होंने अन्य लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण काम किया है।” अधिकारी ने कहा, “इसके अलावा मेनका गांधी ने इन हस्तियों से अपने सोशल मीडिया खातों पर इस संदर्भ में संदेश भेजने और लोगों को प्रोत्साहित करने को भी कहा है।”

इस अभियान के बारे में गांधी ने कहा, “हम सबके जीवन में ऐसी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने हमारे जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभाई है, जिन्होंने पूरे समुदाय पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हम इनके प्रति अधिक आभार प्रकट नहीं कर पाए लेकिन अभी हमारे पास ऐसा मौका है।” अपने नामांकन दर्ज कराने के लिए 15 जुलाई से 30 सितंबर के बीच मंत्रालय के फेसबुक पृष्ठ पर जाकर नामांकन फॉर्म भर सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending