IANS News
सिद्धू चंडीगढ़ पर केंद्रीय अधिसूचना के खिलाफ
चंडीगढ़, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस कदम का विरोध किया है, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न पदों को दानिप्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पुलिस सेवा) काडर के तहत लाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 की भावना के खिलाफ है। सिद्धू ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मंगलवार को लिखे एक पत्र में कहा, मैं आपको हाल के कुछ घटनाक्रमों के बारे में अपनी गहरी नाराजगी से अवगत करा रहा हूं, जो पंजाब राज्य को काफी प्रभावित करते हैं और इसलिए ये न केवल राज्य के एक मंत्री के रूप में मुझे परेशान करते हैं, बल्कि एक पंजाबी के नाते भी।
सिद्धू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 25 सितंबर को जारी एक अधिसूचना का बिंदुवार विरोध किया है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न पदों को दानिप्स काडर के अधीन ला दिया है। इसमें पुलिस उपाधीक्षक का पद भी शामिल है।
इसका मतलब यह होगा कि चंडीगढ़ में (चंडीगढ़ पुलिस काडर के तहत) कार्यरत पुलिस अधिकारियों को दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह स्थानांतरित किया जा सकता है।
सिद्धू ने कहा, इस अधिसूचना ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के उद्देश्य और राजीव-लोंगोवाल समझौते को बेमानी बना दिया है।
सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के जरिए पहले के पंजाब राज्य को बांटकर एक नए राज्य हरियाणा और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ का गठन किया गया था।
सिद्धू ने कहा है, इस पुनर्गठन अधिनिय में यह भी प्रावधान किया गया था कि निर्धारित तिथि यानी पहली नवंबर, 1966 से सभी संपत्तियों और देनदारियों को पंजाब और हरियाणा में 60:40 के अनुपात में बांटा जाना था।
उन्होंने कहा, इस अनुपात का मुस्तैदी से पालन किया गया है..यहां तक कि केंद्र शासित चंडीगढ़ के लिए पंजाब और हरियाणा से अधिकारियों के आवंटन के उद्देश्य में भी।
गृहमंत्री से इस अधिसूचना पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए सिद्धू ने कहा है कि पंजाबियों में यह एक जायज चिंता है कि इस तरह की और अधिसूचनाएं जारी कर पंजाबी अधिकारियों से सभी काडर छीन लिए जाएंगे और इस तरह उनकी जायज अपेक्षाओं को निराशा हाथ लगेगी।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
खेल-कूद2 days ago
6 अक्टूबर को पहले टी 20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी है भारतीय टीम
-
खेल-कूद2 days ago
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी 20 मैचों के विरोध में उतरा बजरंग दल, कहा- रद्द हो सीरीज
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित