Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अब किसान अपनी तकलीफों को जाहिर भी नहीं कर सकते : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में हजारों किसानों को प्रवेश करने से रोकने पर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि किसानों को अब अपनी तकलीफ भी नहीं बताने दिया जा रहा है।

पुलिस ने किसानों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर रोक दिया।

राहुल ने ट्वीट किया, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर भाजपा ने गांधी जयंती मनाने की शुरुआत दिल्ली आ रहे शांतिप्रिय किसानों की क्रूर पिटाई के साथ की।

उन्होंने कहा, अब किसान देश की राजधानी भी नहीं आ सकते और अपनी तकलीफों के बारे में बात नहीं कर सकते।

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हजारों किसानों अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी स्थित किसान घाट जा रहे थे। कर्ज माफी सहित उनकी पंद्रह मांगे हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending