Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अमेरिकी नौसेना का प्रशांत बेड़ा करेगा शक्ति प्रदर्शन

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिकी नौसेना के प्रशांत बेड़े ने चीन को चेताते हुए वैश्विक स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पेश किया है।

रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। सीएनएन ने बुधवार को अधिकारियों के हवाले से कहा कि नौसेना ने मसौदे के एक सप्ताह में अमेरिकी प्रशांत बेड़े द्वारा कई अभियान चलाने की सिफारिश की है।

इसका मकसद अमेरिकी युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों और सैनिकों से जुड़े अभ्यासों पर अधिक ध्यान देना है, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि अमेरिका संभावित प्रतिद्वंद्वियों के साथ कई मोर्चो पर तत्काल मुकाबला कर सकता है।

यह योजना दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूध्य में जहाजों के संचालन और लड़ाकू विमानों को उड़ाने का सुझाव देती है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्र रूप से अपने संचालन को प्रदर्शित कर सकें।

इस प्रस्ताव का मतलब है कि अमेरिकी जहाज और विमान चीनी सेनाओं के करीब जाकर अपना काम करेंगे।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि चीन के साथ युद्ध में शामिल होने का इरादा बिल्कुल नहीं है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending