Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

आबे ने कैबिनेट फेरबदल में रक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को बदला

Published

on

Loading

टोक्यो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्री को बदल दिया है। आबे ने यह कदम 2019 में संसद के उच्च सदन के आगामी चुनाव और उसके बाद 2021 में निचले सदन के चुनाव को देखते हुए उठाया है।

सितम्बर में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के रूप में निर्वाचित होने के बाद आबे द्वारा किया गया यह पहला बड़ा फेरबदल है।

समाचार एजेंसी एफे ने मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा के हवाले से कहा कि आबे ने अपनी 19 मंत्रियों वाली कैबिनेट में से छह को बरकरार रखा है, 13 नए मंत्रियों को नामित किया है जिनमें से 12 पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नए रक्षा मंत्री टाकेशी इवाया के रूप में सामने आया है, जिन्होंने इत्सुनोरी ओनोडेरा की जगह ली है। यह बदलाव उस वक्त हुआ है, जब सरकार अपने शांतिवादी संविधान को बदलने के लिए एक विवादास्पद सुधार के लिए तैयार है।

आबे ने ताकुमी नेमोटो को नए स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्री के रूप में नामित किया, जो कात्सुनोबु काटो की जगह लेंगे। दिग्गज राजनेता योशीताका सकुरादा को ऑलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह आबे का पिछले छह साल और तीन कार्यकाल में पांचवा कैबिनेट फेरबदल है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending