Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

इंडोनेशिया : भूकंप, सुनामी में मारे गए सामूहिक कब्र में दफनाए जाएंगे

Published

on

Loading

जकार्ता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया प्रशासन सोमवार को भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए सैकड़ों लोगों को सामूहिक तौर पर दफन करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 28 सिंतबर को भूकंप आया था। खोज एवं राहत अभियान अभी भी जारी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि शवों के सामूहिक दफन की प्रक्रिया पालू के बाहरी इलाके में होगी।

भूकंप और सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पालू है, जहां आपदा के दौरान मारे गए कुल 832 लोगों में से 821 लोगों की मौत हुई थी।

इस बीच राहत टीमों ने 7.5 तीव्रता के भूकंप में ढही इमारतों के मलबे से लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी रखा है। विनाशकारी आपदा से 540 लोग घायल हुए जो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 16,732 लोग विस्थापित हुए हैं।

बीएनपीबी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन पालू में बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर काम कर रहा है।

व्यावसायिक उड़ानों के लिए पालू हवाईअड्डे पर संचालन बहाल कर दिया गया है।

इंडोनेशिया का स्वास्थ्य मंत्रालय भी अतिरिक्त दवाइयों व स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति कर रहा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending