Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ईसीबी ने सैम कुरेन को केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया

Published

on

Loading

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन को पहली बार टेस्ट मैच की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया है। ईसीबी ने शुक्रवार को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किए गए खिलाड़ियों की एक सूची जारी की जिसमें सैम को पहली बार टेस्ट के लिए केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है।

हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 272 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सैम के अलावा जोस बटलर, आदिल राशिद, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते टेस्ट और वनडे के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने इस बार टेस्ट में 10 और वनडे में 13 खिलाड़ियों को 12 महीने की अवधि के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है। इसकी शुरुआत अगले महीने एक अक्टूबर से होगी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending