Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति आज ताजमहल का दीदार करेंगे

Published

on

Loading

आगरा, 30 सितंबर (आईएएनएस)| उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव रविवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके लिए ताजमहल को आम नागरिकों के लिए तीन घंटे के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार दोपहर को उज्बेक के राष्ट्रपति की ताजमहल में अगवानी करेंगे।

मिर्जियोयेव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending