IANS News
उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार
लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बूंदबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने की संभावना बहुत कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.6 डिग्री, बनारस का 19.3 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑफ़बीट3 days ago
Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागी 200 मिसाइलें, बाइडेन ने दी नतीजा भुगतने की धमकी
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल जल्द ही खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, एक-दो दिन में नए घर में होंगे शिफ्ट
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
प्रादेशिक3 days ago
प्रशांत किशोर पटना के वेटनरी कॉलेज में अपनी पार्टी जन सुराज को करेंगे लॉन्च, एक करोड़ सदस्यों के साथ होगा पार्टी का गठन
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट