Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

एशियाई, राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेताओं को पुरस्कृत करेगा पंजाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब सरकार ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 11 अक्टूबर को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पंजाब के खेल मंत्री राणा सोढी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के पंजाब भवन में इसकी घोषणा कर कहा कि ओलम्पिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की राशि में भी इजाफा किया गया है।

इस कदम के पीछे पंजाब का लक्ष्य आगामी 2020 टोक्यो ओलम्पिक जैसे खेलों में चैम्पियनों का निर्माण करना है। राजधानी दिल्ली में 11 अक्टूबर को होने वाले आयोजन में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोचों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

पंजाब खेल मंत्री सोढी ने कहा कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की राशि बढाकर 2.25 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं की राशि 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं की राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजेता खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विश्व चैम्पियनशिप में सोना जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि पंजाब सरकार ने बढाकर 80 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं की 55 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं की 45 लाख रुपये कर दी है।

इसके अलावा, पंजाब सरकार ने एसएएफ खेल एवं एफ्रो एशियाई खेलों के पदक विजेताओं की राशि भी बढ़ा दी है। स्वर्ण पदक विजेताओं को पांच लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को तीन लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके साथ ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी और चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेताओं को सात लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को पांच लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending