Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ऑस्ट्रेलिया : लोगों पर हमला करने वाली 2 शार्क मारी गईं

Published

on

Loading

कैनबरा, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी, जिनमें से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी।

बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था।

गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था।

दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है।

इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending