Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस लोगों को गुमराह करने झूठ फैला रही : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर ‘भोले-भाले लोगों’ को झूठ बोलकर गुमराह करने और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को मेड इन चाइना कहकर सरदार पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विफल’ विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस ने सरकार के बारे में फर्जी समाचार फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिए रोज-रोज इसे दोहराने की रणनीति अपनाई है।

मोदी ने नमो एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा, कांग्रेस सरकार के तौर पर भ्रष्ट और विफल थी, जो कि सभी नागरिक जानते हैं। बीते चार वर्षो में, कांग्रेस ने केवल झूठ फैलाया है। कांग्रेस घमंडी हो गई है, लोगों से दूर हो गई है, असंवेदनशील हो गई है और पार्टी विपक्ष के तौर पर प्रदर्शन करने में विफल रही है।

मोदी ने यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के बस्ती संसदीय क्षेत्र से एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में की। पार्टी कार्यकर्ता ने पूछा कि कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे फर्जी व झूठे आरोपों का जवाब कैसे दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा केवल दूसरों पर कीचड़ उछालना, झूठ बोलना और उसे बार-बार बोलना और लोगों को गुमराह करना है।

उन्होंने कहा, वे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में झूठ फैलाते हैं कि यह चीन में बना है। मैंने एक फर्जी सूचना सुनी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल की मूर्ति की तुलना चीन में बने जूतों से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, वे लोग इस तरह से सरदार पटेल का नाम ले रहे हैं। इतने सालों में, उन्होंने सरदार पटेल का अपमान किया।

मोदी ने यह बयान राहुल द्वारा मध्यप्रदेश के सतना में इस संबंध में गुरुवार को दिए बयान के दो दिन बाद दिया है। राहुल ने कहा था कि गुजरात में सरदार की स्थापित की जाने वाली मूर्ति मेड इन चाइना है, जैसे मेड इन चाइना मोबाइल फोन, कमीजों और जूतों पर लिखा रहता है।

राहुल ने कहा था, मोदीजी ने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने का दावा किया था। लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि मूर्ति के पीछे मेड इन चाइना लिखा हुआ है।

मोदी ने कहा, अगर आप बीते कुछ दिनों से उनके व्यवहार देखेंगे, तो आप पाएंगे कि वे झूठ फैला रहे हैं। याद कीजिए, जब सरकार देश के गरीबों को बैंकों से जोड़ रही थी, तब वे झूठ फैला रहे थे कि आपका पैसा बैंकों में सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा, सभी दिन वह योजना बनाते हैं और सभी दिन झूठ फैलाते हैं। उनका उद्देश्य देश के लोगों को गुमराह करना है, वे राजनीति करने के लिए भय का माहौल बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, उनके पास झूठ की लंबी सूची है..लेकिन आप देखेंगे कि बीते कुछ दिनों में उनका झूठ बेनकबा हुआ है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending