Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

‘कौन बनेगा करोड़पति’ पहुंची भारतीय हॉकी टीम

Published

on

Loading

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)| भारतीय हॉकी टीम को अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में देखा जाएगा। अमिताभ ने इन खिलाड़ियों को देश का ब्रैंड एम्बेसेडर करार दिया। इस शो के लिए टीम ने शूटिंग कर ली है।

भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक फोटो साझा की।

इस फोटो के साथ पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में भारतीय हॉकी टीम का सम्मान। इनकी प्रतिबद्धिता और प्रयास देश के लिए तुलना से परे है।

अमिताभ ने कहा, जब हम अपने देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, तो हम देश को सम्मानित करते हैं। देश का गौरव हैं ये। तिरंगे की शान और मान हैं ये।

अपने ब्लॉग पर भी अमिताभ ने लिखा, खेल इस देश की पहचान है। जब हम इसमें उपलब्धि हासिल करते हैं, तो पूरा विश्व इसे देखता है। खिलाड़ी देश के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं।

इसके साथ ही अमिताभ ने इस साल ओडिशा में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम के लिए समर्थन का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending