Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गुटेरेस ने परमाणु अप्रसार, निरस्त्रीकरण का आह्वान किया

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और मानव सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इन हथियारों के कारण उत्पन्न इस खतरे को खत्म करने का एक मात्र समाधान इन हथियारों को खत्म करना ही है।

हालांकि बिगड़े वैश्विक सुरक्षा वातावरण के कारण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया और कठिन हो गई है तथा और ज्यादा जरूरी हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में ‘परमाणु निरस्त्रीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाने के लिए कहा।

गुटेरेस ने परमाणु हथियार संपन्न देशों से इसकी अगुवाई करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस के पास अभी सर्वाधिक परमाणु हथियार हैं और दोनों देशों ने अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए व्यापक प्रगति की है।

उन्होंने कहा, मैं दोनों सरकारों से उनके द्विपक्षीय निरस्त्रीकरण के इतिहास को कायम रखने के लिए सहयोग करने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के तौर पर दोनों देशों को पांच साल तक नई ‘स्टार्ट’ (स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन) संधि को अपने संविधान में स्वीकृति देनी होगी जिससे निरस्त्रीकरण के समझौतों को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को ‘इंटरमीडिएट न्यूक्लियर फोर्सेस ट्रीटी’ पर आपसी विवाद को खत्म कर साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी देशों को उनके और परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच बनी खाई को खत्म करने और परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए उनके साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब अपनी दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठाने का समय आ गया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending