Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गोवा : पर्रिकर की सेहत खातिर भाजपा दफ्तर में कुरान खवानी

Published

on

Loading

पणजी, 20 सितंबर (आईएएनएस)| गोवा में विभिन्न मस्जिदों के दस मौलानाओं ने बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ भाजपा कार्यालय में कुरान खवानी की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख जिना ने आईएएनएस को बताया, हमने पूरे गोवा के मौलाना को कुरान खवानी करने के लिए बुलाया था। उन्होंने भाजपा के दक्षिणी गोवा स्थित मुख्यालय में हमारे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द ठीक होने की आयत-ए-दुआ पढ़ी।

पर्रिकर का दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ‘पैंक्रियाटिक कैंसर’ का इलाज चल रहा है।

शेख ने कहा कि पर्रिकर ने गोवा में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की समस्याओं का हल किया था, जिसमें गोवा को हज यात्रा के लिए एम्बार्केशन पॉइंट बनाना वगैरह शामिल है।

फरवरी में पर्रिकर के कैंसर से पीड़ित होने के बाद से राज्य की राजधानी पणजी के कई मंदिरों और गिरिजाघरों में भी सार्वजनिक प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया है।

वहीं, भाजपा और उनके गठबंधन घटक बीमार चल रहे पर्रिकर के स्थान पर मुख्यमंत्री पद के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending