IANS News
चालू वर्ष में 348 लाख गांठ रूई उत्पादन का अनुमान : सीआईए
मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआईए) ने चालू कपास उत्पादन व विपणन वर्ष 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) में 348 लाख गांठ रूई उत्पादन का अनुमान लगाया है, जोकि पिछले साल 2017-18 के 365 लाख गांठ से 4.66 फीसदी कम है। सीआईए ने चालू सीजन में पंजाब में रूई का उत्पादन अनुमान पिछले साल के नौ लाख गांठ से बढ़ाकर 10 लाख गांठ कर दिया है। वहीं हरियाणा में जहां सीआईए ने पिछले 23.60 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान जारी किया था वहां इस साल 24 लाख गांठ रहने का अनुमान है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में इस साल 24 लाख गांठ रूई का उत्पादन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 23.40 लाख गांठ था। देश के सबसे कपास उत्पादक राज्य गुजरात में इस साल सीआईए द्वारा 90 लाख गांठ रूई उत्पादन का अनुमान लगाया है, जबकि संगठन ने पिछले साल 105 लाख गांठ का अनुमान लगाया था।
दूसरे सबसे बड़े कपास उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में इस साल 81 लाख गांठ रूई का उत्पादन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल का अनुमान 83 लाख गांठ है।
सीआईए ने मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में इस साल क्रमश: 24 लाख गांठ, 16 लाख गांठ, 51 लाख गांठ, 18 लाख गांठ, पांच लाख गांठ और चार लाख गांठ रूई का उत्पादन होने का अनुमान लगाया है, जबकि पिछले साल इन राज्यों में रूई उत्पादन का अनुमान क्रमश: 21.50 लाख गांठ, 18.50 लाख गांठ, 51.50 लाख गांठ,18.75 लाख गांठ, 5.75 लाख गांठ और चार लाख गांठ था। सीआईए ने अन्य राज्यों में इस साल एक लाख गांठ रूई का उत्पादन होने का अनुमान जारी किया है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन3 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
-
खेल-कूद3 days ago
6 अक्टूबर को पहले टी 20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी है भारतीय टीम
-
खेल-कूद3 days ago
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी 20 मैचों के विरोध में उतरा बजरंग दल, कहा- रद्द हो सीरीज
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित