Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

छग : गणेश विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज, मासूम घायल, आरक्षक निलंबित

Published

on

Loading

कांकेर, 25 सितंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस के लाठीचार्ज से 10 साल की मासूम रिया घायल हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन एक ही दिन करने के निर्देश जारी किए गए थे। लिहाजा, पूरे शहर में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था।
इसी बीच पुलिस और विसर्जन में जा रहे लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अंधाधुंध लाठी भांजना शुरू कर दिया, जिसमें 10 साल की मासूम समेत कई लोग जख्मी हो गए। मासूम रिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद शहर के आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक आरक्षक प्रदीप यादव को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एडिशनल एसपी व एसपी के.एल. ध्रुव ने तत्काल कोतवाली थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending