Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

जूनियर कुश्ती : हरियाणा की लड़कियों का बोलबाला

Published

on

Loading

चितौड़गढ़, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| यहां जारी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले संस्करण के दूसरे दिन शनिवार को हरियाणा के पहलवानों कुल सात स्वर्ण पदक जीतते हुए अपनी धाक जमाई और टीम चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। गोरबाडी इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही इस चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले सभी 10 खिलाड़ियों को 12 नवंबर से रोमानिया में शुरू हो रही अंडर-23 विश्व चैम्पियशिप का टिकट भी मिल गया।

चैम्पियनशिप के दूसरे दिन हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा दिखाते हुए 225 अंकों के साथ टीम चैम्पियनशिप पर भी कब्जा जमाया। इसके अलावा इस राज्य के पहलवानों ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश की टीम 158 अकों के साथ दूसरे स्थान पर रही उत्तर प्रदेश के एक हिस्से स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक आया। वहीं पंजाब एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत तीसरे स्थान पर रही।

हरियाणा की महिला पहलवानों का वर्चस्व शुरू से ही देखने को मिला। अंकुश ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की अंकिता को 5-3 से मात देते हुए पदक अपने नाम कर हरियाणा का खाता खोला। इसके बाद 50 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी की दिव्या तोमर ने 5-4 के स्कोर से हरियाणा की ज्योति पर जीत हासिल की।

इसके बाद हरियाणा की पिंकी ने उत्तराखंड की अर्चना को 55 किलोग्राम भारवर्ग में 10-4 से मात दी। हरियाणा की अंजू 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में मात खा गईं। इस भारवर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ की नीतू ने यूपी की इंदू तोमर 10-4 से मात दी।

अंजली ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की भारती बघेल को 6-3 से हराया हरियाणा की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। 63 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की पूता ने अपनी हमनाम यूपी की पूजा तोमर को फाइनल में 6-3 से पटखनी दे स्वर्ण जीता।

72 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की नैना और 76 किलोग्राम भारवर्ग में इसी प्रदेश पूजा अपनी-अपनी विपक्षी खिलाड़ियों को मात दे स्वर्ण पदक जीता।

चैम्पियनशिप के आखिरी दिन रविवार को पुरुषों की फ्री स्टाइल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending