Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

त्रिपुरा में बांसुरी वादन अनुसंधान संस्थान बनेगा : मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

अगरतला, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा सरकार पुरी दुनिया में पारंपरिक संगीत व वाद्ययंत्र के रूप में इसकी महत्ता बढ़ाने के लिए बांसुरी वादन अनुसंधान संस्थान (फ्लूट परफॉर्मेस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की स्थापना करेगी। देब ने शुक्रवार रात प्रसिद्ध बांसुरी वादक बाबुल देबनाथ की प्रस्तुति के बाद कहा, कई कलाकार, खासकर जनजातीय लोग अपनी संगीत की प्रतिभा को दिखाने के लिए बांसुरी का प्रयोग करते हैं। त्रिपुरा और पूर्वोत्तर राज्यों के बांसुरी कलाकारों के धुन व राग अनोखे व बहुत आनंददायक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बांस के काफी प्रकार हैं। इस तरह, इस उच्च स्तर के बांस से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेचने के लिए बांसुरी बनाए जा सकते हैं।

सूचना व सांस्कृतिक मामलों के विभाग भी अपने पास रखने वाले देब ने कहा, इस बारे में ज्ञान अर्जित करने, बांसुरी वादन सीखने और बांसुरी के आधार पर संगीत सीखने में प्रस्तावित बांसुरी वादन अनुसंधान संस्थान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending